रायबरेली के अनुज पाल ने मॉस्को में जीता कांस्य, अंतरराष्ट्रीय मंच पर लहराया भारत का परचम
उनकी इस उपलब्धि से न केवल विद्यालय, बल्कि पूरा रायबरेली जिला और देश गर्व महसूस कर रहा है।
अनुज पाल ने अपनी पढ़ाई के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में असाधारण प्रतिभा और समर्पण का परिचय देते हुए यह मुकाम हासिल किया। कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के बल पर उन्होंने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपनी पहचान बनाई और भारत के लिए पदक जीतकर एक नई मिसाल पेश की।
इस गौरवपूर्ण सफलता पर विद्यालय में खुशी की लहर दौड़ गई है। विद्यालय के प्रबंधक श्री विमल तलरेजा एवं श्री अरविंद सिंह चौहान ने अनुज को बधाई देते हुए कहा,
"अनुज की यह सफलता उसकी मेहनत और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। उन्होंने यह सिद्ध कर दिया है कि अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और प्रयास निरंतर हो, तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सफलता प्राप्त की जा सकती है। हमें अपने छात्र पर गर्व है।"
विद्यालय परिवार ने अनुज पाल, उनके कोच तथा उनके माता-पिता को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
दीपेंद्र सिंह (संपादक)
रिपोर्टर:- अमान अंसारी
Tags:
Sports