अमन कंप्यूटर एजुकेशन में “Saturday Special Presentation Class” का शानदार आयोजन

अमन कंप्यूटर एजुकेशन में “Saturday Special Presentation Class” का शानदार आयोजन

शिवम मौर्य ने हासिल किया पहला स्थान, फालित गुप्ता रहे दूसरे स्थान पर

रायबरेली:

Aman Computer Education में शनिवार को “Saturday Special Presentation Class” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने-अपने शानदार प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रतिभा का प्रदर्शन किया।






कार्यक्रम का माहौल उत्साह और आत्मविश्वास से भरपूर रहा। विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर बेहतरीन तरीके से अपनी प्रस्तुति देकर सभी का ध्यान आकर्षित किया। प्रतियोगिता में शिवम मौर्य ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि फालित गुप्ता ने दूसरा स्थान हासिल किया।

इसके अलावा अन्य सभी बच्चों ने भी अपने-अपने प्रेजेंटेशन प्रस्तुत कर कार्यक्रम को सफल और यादगार बनाया। संस्था की ओर से बच्चों के आत्मविश्वास और प्रस्तुति कौशल की सराहना की गई तथा भविष्य में भी ऐसे शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही गई।

दीपेंद्र सिंह (संपादक)
रिपोर्टर:- अमान अंसारी

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने