रायबरेली में EPS-95 पेंशनरों का जोरदार प्रदर्शन, पेंशन वृद्धि की मांग को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
रायबरेली, 28 मार्च 2026:
ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति, शाखा रायबरेली के तत्वावधान में आज पेंशनरों ने अपनी मांगों को लेकर एक संगठित और प्रभावशाली प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष श्री जे. पी. त्रिपाठी के नेतृत्व में सैकड़ों पेंशनरों ने एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद की और जिलाधिकारी/सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।
इस अवसर पर श्री जी. पी. चौधरी, श्री हरिश्चंद्र त्रिपाठी, श्री सन्तोषी जी, श्री जगराम वर्मा, श्री विश्वनाथ गांधी, श्री राम किशुन पटेल, श्री राम लौटन, श्री गंगा कृष्ण, श्री उमाशंकर चौधरी, श्री ओंकार सिंह, श्री प्रमोद भास्कर, श्री अजय कुमार श्रीवास्तव, श्री सी. के. श्रीवास्तव सहित अनेक सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।
पेंशनरों ने अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर भारत के माननीय प्रधानमंत्री एवं श्रम मंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से प्रेषित किया। इस दौरान पेंशन वृद्धि और सम्मानजनक जीवन यापन के लिए उचित आर्थिक सहायता की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई|
सभा के अंत में श्री जी. पी. चौधरी और श्री हरिश्चंद्र त्रिपाठी ने उपस्थित साथियों को संबोधित करते हुए एकजुटता बनाए रखने का आह्वान किया तथा सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
यह प्रदर्शन पेंशनरों की समस्याओं और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता का एक सशक्त उदाहरण बना, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर अपनी मांगों को मजबूती से रखा।
दीपेंद्र सिंह (संपादक)
रिपोर्टर:- अमान अंसारी