जिला कारागार में सख्त निरीक्षण: जज, डीएम और एसपी ने परखी व्यवस्थाएं, कैदियों की सुनी समस्याएं

जिला कारागार में सख्त निरीक्षण: जज, डीएम और एसपी ने परखी व्यवस्थाएं, कैदियों की सुनी समस्याएं

रायबरेली | 26 मार्च 2026

रायबरेली में प्रशासनिक सख्ती का एक अहम उदाहरण सामने आया, जब जिला जज अमित पाल सिंह, जिलाधिकारी हर्षिता माथुर और पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने जेल की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण करते हुए कैदियों की समस्याओं को भी गंभीरता से सुना।
निरीक्षण के दौरान सभी बैरकों का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने कारागार की पाकशाला में जाकर बंदियों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता की जांच की। साथ ही साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाओं का भी बारीकी से अवलोकन किया।

अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं जेल मैनुअल के अनुसार दुरुस्त रखी जाएं। विशेष रूप से बंदी गृह में रह रहे मरीजों की चिकित्सा सुविधाओं पर ध्यान देने के निर्देश भी दिए गए।

इस अवसर पर सीजीएम पवन कुमार सिंह, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अमोद कंठ, जेल अधीक्षक प्रभात सिंह, जेलर हिमांशु रौतेला सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

दीपेंद्र सिंह (संपादक)
रिपोर्टर:- अमान अंसारी

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने