रायबरेली में नशे के खिलाफ सख्त एक्शन: एनकार्ड बैठक में प्रवर्तन अभियान तेज करने के निर्देश

रायबरेली में नशे के खिलाफ सख्त एक्शन: एनकार्ड बैठक में प्रवर्तन अभियान तेज करने के निर्देश

रायबरेली, 28 मार्च 2026:
जिले में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान को और मजबूत करने के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में एनकार्ड (NCORD) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देशन में और अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
बैठक के दौरान नशीली दवाओं और अवैध शराब के निर्माण व बिक्री पर अब तक की गई कार्यवाही की विस्तार से समीक्षा की गई। साथ ही, इन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए आगे की रणनीति भी तय की गई।

अपर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि नशा मुक्ति अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया जाए। विशेष रूप से छात्रों और युवाओं को जागरूक करने पर जोर दिया गया, ताकि समाज में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति पर रोक लगाई जा सके।

जिला आबकारी अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि अवैध कच्ची शराब बनाने और बेचने वालों के खिलाफ लगातार सख्त प्रवर्तन कार्रवाई की जा रही है।

बैठक में जिला समाज कल्याण अधिकारी सृष्टि अवस्थी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

दीपेंद्र सिंह (संपादक)
रिपोर्टर:- अमान अंसारी

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने