मिशन शक्ति 5.0: रायबरेली में बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता की मजबूत पहल, बेटियों को मिला सुरक्षा और आत्मविश्वास का संदेश
महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जनपद रायबरेली में मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत “बाल विवाह को न” जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य लक्ष्य समाज में बाल विवाह जैसी कुप्रथा के प्रति जागरूकता फैलाना और बालिकाओं को सशक्त बनाना रहा।
कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने उपस्थित बालिकाओं एवं महिलाओं को आत्मरक्षा के विभिन्न उपायों की जानकारी दी। साथ ही आपातकालीन परिस्थितियों में सतर्क रहने और 1090, 181, 1098, 112, 102, 108 एवं 1930 जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के प्रभावी उपयोग के बारे में भी बताया गया।
विशेषज्ञों ने यह भी बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रमों का उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें हर परिस्थिति में स्वयं की सुरक्षा करने के लिए सक्षम बनाना है, जिससे समाज में उनका सम्मान और सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
इसके अलावा किशोरी बालिकाओं को माहवारी स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए सेनेटरी नैपकिन का वितरण किया गया, जिससे स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति सकारात्मक संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में एच०ई०डब्ल्यू० विभाग से जिला मिशन समन्वयक शेफाली सिंह, जेंडर स्पेशलिस्ट पूजा तिवारी, विकास पटेल सहित अनेक महिलाओं एवं बालिकाओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
दीपेंद्र सिंह (संपादक)
रिपोर्टर:- अमान अंसारी