मुंबईवासियों को महंगाई का झटका: CNG ₹86 प्रति किलो, पाइप्ड गैस ₹52 प्रति यूनिट हुई

मुंबईवासियों को महंगाई का झटका: CNG ₹86 प्रति किलो, पाइप्ड गैस ₹52 प्रति यूनिट हुई

मुंबई और आसपास के लाखों उपभोक्ताओं को एक बार फिर महंगाई का झटका लगा है। राज्य की गैस वितरण कंपनी Mahanagar Gas Limited (MGL) ने CNG और पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। नई दरों के अनुसार, CNG अब ₹86 प्रति किलोग्राम और घरेलू पाइप्ड गैस ₹52 प्रति यूनिट की दर से मिलेगी। 


कंपनी के मुताबिक, गैस खरीद लागत में बढ़ोतरी, रुपये में कमजोरी और वैश्विक ऊर्जा बाजार में उतार-चढ़ाव के चलते यह फैसला लिया गया है। इस बढ़ोतरी का सीधा असर मुंबई महानगर क्षेत्र (MMR) के लाखों वाहन चालकों और करोड़ों घरेलू उपभोक्ताओं पर पड़ेगा। 

बताया जा रहा है कि मई महीने में यह CNG कीमतों में दूसरी बड़ी बढ़ोतरी है। बढ़ी हुई कीमतों के बाद ऑटो, टैक्सी और बस संचालकों ने किराया बढ़ाने की मांग भी तेज कर दी है, जिससे आम जनता की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ सकता है।

दीपेंद्र सिंह (संपादक)
रिपोर्टर:- अमान अंसारी

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने