"आई.टी. के सुपरस्टार" में प्रतिभाओं का शानदार प्रदर्शन, सृष्टि चौरसिया ने जीता प्रथम पुरस्कार

"आई.टी. के सुपरस्टार" में प्रतिभाओं का शानदार प्रदर्शन, सृष्टि चौरसिया ने जीता प्रथम पुरस्कार

रायबरेली। अमन कंप्यूटर एजुकेशन एवं अमन आईटी सर्विसेज द्वारा आयोजित "आई.टी. के सुपरस्टार" कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार प्रदान किए गए। प्रथम पुरस्कार ₹1100 नकद सृष्टि चौरसिया को, द्वितीय पुरस्कार ₹750 नकद रजा अहमद को तथा तृतीय पुरस्कार ₹500 नकद इकरा को प्रदान किया गया।
संस्थान की सेंटर मैनेजर सामा सिद्दीकी ने विद्यार्थियों को प्रतियोगिता के लिए विशेष रूप से तैयार किया तथा उनके व्यक्तित्व विकास और बोलने की क्षमता को निखारने पर विशेष जोर दिया। कार्यक्रम के आयोजन एवं संचालन का दायित्व संस्थान के पूर्व छात्र फलित ने सफलतापूर्वक निभाया।

संस्थान के अकाउंट ऑफिसर एवं लैब असिस्टेंट अमान अंसारी तथा सादमान खान ने कार्यक्रम के सफल संचालन में महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने ज्ञानवर्धक गतिविधियों के साथ-साथ सांस्कृतिक एवं म्यूजिकल प्रस्तुतियों का भी आनंद लिया।

कार्यक्रम में संस्थान के प्रबंध निदेशक दीपेंद्र सिंह, उनकी धर्मपत्नी सुनीता सिंह, फैकल्टी सदस्यों, आयुष सिंह एवं आयुषी सिंह ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया तथा क्विज प्रतियोगिता एवं पुरस्कार वितरण में सहयोग प्रदान किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों एवं सहयोगियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए भविष्य में भी ऐसे रचनात्मक एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया गया।

दीपेंद्र सिंह (संपादक)
रिपोर्टर:- अमान अंसारी

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने