सोना फिर चर्चा में! रिकॉर्ड ऊंचाई के पास बने हुए दाम, निवेशकों की नजर बाजार पर

  सोना फिर चर्चा में! रिकॉर्ड ऊंचाई के पास बने हुए दाम, निवेशकों की नजर बाजार पर

भारत में सोने की कीमतें आज भी ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं। 24 कैरेट सोना करीब ₹1.52 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने का भाव ₹1.39–1.40 लाख प्रति 10 ग्राम के बीच है। हाल के दिनों में तेज उछाल के बाद बाजार में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।


आज के प्रमुख रेट

  • 24 कैरेट सोना: लगभग ₹1,52,500 प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट सोना: लगभग ₹1,39,700 प्रति 10 ग्राम
  • 18 कैरेट सोना: लगभग ₹1,14,400 प्रति 10 ग्राम

क्यों बढ़ रहे हैं सोने के दाम?

विशेषज्ञों के अनुसार वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीतियों को लेकर इंतजार और अंतरराष्ट्रीय बाजार में सुरक्षित निवेश की मांग सोने को समर्थन दे रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना ऊंचे स्तर पर बना हुआ है।

दीपेंद्र सिंह (संपादक)

रिपोर्टर:- पुष्पराज सिंह


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने