इतिहास रच दिया RCB ने! लगातार दूसरी बार बनी IPL चैंपियन

 इतिहास रच दिया RCB ने! लगातार दूसरी बार बनी IPL चैंपियन

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने IPL 2026 का खिताब जीतकर एक बार फिर क्रिकेट जगत में अपना दबदबा साबित कर दिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में RCB ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार ट्रॉफी अपने नाम की।


RCB की जीत के सबसे बड़े नायक रहे Virat Kohli, जिन्होंने नाबाद 75 रनों की शानदार पारी खेलते हुए टीम को जीत की मंजिल तक पहुंचाया। गुजरात टाइटंस द्वारा दिए गए 156 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए RCB ने 18 ओवर में ही मुकाबला खत्म कर दिया।

इस जीत के साथ RCB ने साबित कर दिया कि 2025 की ट्रॉफी कोई संयोग नहीं थी, बल्कि टीम ने खुद को IPL की नई ताकत के रूप में स्थापित कर लिया है। कप्तान Rajat Patidar की अगुवाई में टीम ने पूरे सीजन में शानदार प्रदर्शन किया और फाइनल में भी अपना दबदबा कायम रखा। 

दीपेंद्र सिंह (संपादक)
रिपोर्टर:- अमान अंसारी

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने