2027 की चुनावी तैयारी तेज! NDA के साथ मिलकर मैदान में उतरेगी BJP
5 जुलाई 2026
भारतीय जनता पार्टी ने स्पष्ट किया है कि वह 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव अपने सहयोगी दलों के साथ मिलकर NDA गठबंधन के बैनर तले लड़ेगी। पार्टी नेतृत्व ने भरोसा जताया कि गठबंधन एकजुट होकर चुनाव में उतरेगा और मजबूत प्रदर्शन करेगा।
बैठक के दौरान संगठन को और मजबूत बनाने, सहयोगी दलों के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने और आगामी चुनावों की रणनीति पर भी चर्चा हुई। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह संदेश आगामी चुनावी समीकरणों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
दीपेंद्र सिंह (संपादक)
रिपोर्टर:- पुष्पराज सिंह