सोना हुआ सस्ता खरीदारी का शानदार मौका, आज फिर गिरे गोल्ड के दाम
सोने की कीमतों में आज एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है, जिससे शादी-विवाह के सीजन और निवेश की तैयारी कर रहे लोगों को बड़ी राहत मिली है। देश के कई प्रमुख शहरों में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के भाव में ₹1,300 से ₹1,420 प्रति 10 ग्राम तक की कमी देखी गई है। वैश्विक बाजार में कमजोरी और निवेशकों की सतर्कता के चलते घरेलू बाजार पर भी इसका असर पड़ा है।
बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि यदि अंतरराष्ट्रीय संकेत कमजोर बने रहे, तो आने वाले दिनों में सोने की कीमतों में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। ऐसे में जो लोग आभूषण खरीदने या निवेश की योजना बना रहे हैं, उनके लिए यह समय फायदेमंद साबित हो सकता है।
दीपेंद्र सिंह (संपादक)
रिपोर्टर:- पुष्पराज सिंह