दिल्ली में बढ़ा तनाव! सोनम वांगचुक को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, समर्थकों से जंतर-मंतर खाली करने को कहा
नई दिल्ली। सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस द्वारा सफदरजंग अस्पताल ले जाने की खबर के बाद राजधानी में हलचल तेज हो गई है। इसी बीच जंतर-मंतर पर मौजूद उनके समर्थकों से भी स्थान खाली करने को कहा गया है।
बताया जा रहा है कि वांगचुक के समर्थन में जुटे लोगों के बीच इस कार्रवाई को लेकर चर्चा तेज हो गई है। पुलिस की कार्रवाई और समर्थकों को जंतर-मंतर खाली करने के निर्देश के बाद पूरे घटनाक्रम ने राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर भी ध्यान खींचा है।
अब सवाल यह है कि सोनम वांगचुक को अस्पताल क्यों ले जाया गया और समर्थकों को जंतर-मंतर खाली करने के पीछे प्रशासन की क्या वजह है? इस पूरे मामले पर आगे की जानकारी का इंतजार है।
दीपेंद्र सिंह (संपादक)
रिपोर्टर:- पुष्पराज सिंह