रायबरेली में हॉकी का महासंग्राम शुरू एसपी रवि कुमार ने किया अंतरजनपदीय टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ।
रायबरेली | ब्रेकिंग न्यूज़
रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में शुक्रवार को खेल उत्साह और जोश के बीच तीन दिवसीय अंतरजनपदीय हॉकी टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया और उन्हें खेल भावना, अनुशासन तथा निष्पक्षता के साथ मैदान में उतरने के लिए प्रेरित किया।
इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में रायबरेली, लखनऊ, सीतापुर और लखीमपुर की टीमें अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। प्रतियोगिता 24 जुलाई से 26 जुलाई तक चलेगी, जिसमें रोमांचक मुकाबलों के साथ बेहतरीन खेल कौशल देखने को मिलेगा।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए एसपी रवि कुमार ने कहा कि "खेल केवल जीत-हार का माध्यम नहीं, बल्कि युवाओं में टीम भावना, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सकारात्मक सोच विकसित करने का सबसे प्रभावी मंच हैं।" उन्होंने सभी खिलाड़ियों को पूरे समर्पण और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने की शुभकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम के दौरान खेल प्रेमियों, अधिकारियों और खिलाड़ियों की मौजूदगी ने आयोजन को और भी भव्य बना दिया। अब जिले के खेल प्रेमियों की निगाहें अगले तीन दिनों तक होने वाले रोमांचक मुकाबलों पर रहेंगी, जहाँ हर टीम ट्रॉफी जीतने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगी।
दीपेंद्र सिंह (संपादक)
रिपोर्टर:- पुष्पराज सिंह