लद्दाख में हिमालय बचाने की पहल! केमिकल खाद पूरी तरह बैन, भारत का पहला मॉडल ऑर्गेनिक क्षेत्र बनाने की तैयारी

 

लद्दाख में हिमालय बचाने की पहल! केमिकल खाद पूरी तरह बैन, भारत का पहला मॉडल ऑर्गेनिक क्षेत्र बनाने की तैयारी

लद्दाख प्रशासन ने पूरे केंद्र शासित प्रदेश में केमिकल-सिंथेटिक खाद की खरीद, बिक्री और उपयोग पर तत्काल प्रभाव से बैन लगा दिया है. इस फैसले का मकसद लद्दाख को भारत का पहला मॉडल ऑर्गेनिक क्षेत्र बनाना है.



लद्दाख को भारत का पहला मॉडल ऑर्गेनिक क्षेत्र बनाने की दिशा में एक अहम फ़ैसला लेते हुए, लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश ने पूरे इलाके में केमिकल और सिंथेटिक फर्टिलाइजर (खाद) की खरीद, वितरण, बिक्री, मार्केटिंग और इस्तेमाल पर तुरंत प्रभाव से पूरी तरह रोक लगा दी है. LG वीके सक्सेना ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म 'X' पर कहा, "यह बताते हुए खुशी हो रही है कि लद्दाख ने खेती-बाड़ी में केमिकल/सिंथेटिक फर्टिलाइज़र के इस्तेमाल और बिक्री पर सख्त रोक लगाकर पूरी तरह से ऑर्गेनिक क्षेत्र बनने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया है."

LG वीके सक्सेना ने इस अहम फ़ैसले का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच को दिया. सक्सेना ने आगे कहा, "ऑर्गेनिक और पारंपरिक खेती के तरीकों को बढ़ावा देने की माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी की सोच से प्रेरित इस फ़ैसले का मकसद पर्यावरण संरक्षण, मिट्टी की सेहत में सुधार और देश भर में टिकाऊ विकास करना है." 


दीपेंद्र सिंह (संपादक)

रिपोर्टर:- पुष्पराज सिंह

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने