7.5 किलो का ट्यूमर निकालकर एम्स रायबरेली के डॉक्टरों ने रचा सफलता का कीर्तिमान।

 

7.5 किलो का ट्यूमर निकालकर एम्स रायबरेली के डॉक्टरों ने रचा सफलता का कीर्तिमान।

रायबरेली। एम्स रायबरेली के चिकित्सकों ने जटिल सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम देते हुए एक महिला के पेट से करीब 7.5 किलोग्राम वजन का विशाल ट्यूमर बाहर निकालकर बड़ी चिकित्सकीय सफलता हासिल की है। इस सफल ऑपरेशन के बाद महिला की हालत में सुधार बताया जा रहा है।

बताया गया कि महिला लंबे समय से पेट में भारीपन और अन्य स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रही थी। जांच के दौरान उसके पेट में काफी बड़ा ट्यूमर पाए जाने के बाद चिकित्सकों ने सर्जरी का निर्णय लिया।

एम्स रायबरेली की विशेषज्ञ चिकित्सकीय टीम ने सावधानीपूर्वक ऑपरेशन कर 7.5 किलोग्राम के भारी-भरकम ट्यूमर को सफलतापूर्वक बाहर निकाला। जटिल मानी जा रही इस सर्जरी को डॉक्टरों की टीम ने कुशलता से पूरा किया।

इस सफलता से न सिर्फ महिला को बड़ी राहत मिली है, बल्कि एम्स रायबरेली की चिकित्सकीय सेवाओं और विशेषज्ञ डॉक्टरों की कार्यकुशलता की भी सराहना हो रही है। इतनी बड़ी सर्जरी का सफल होना रायबरेली के लिए भी महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

महिला के पेट से निकला 7.5 किलो का ट्यूमर—एम्स रायबरेली के डॉक्टरों ने जटिल ऑपरेशन को दिया सफल अंजाम।


दीपेंद्र सिंह (संपादक)

रिपोर्टर:- पुष्पराज सिंह

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने