रीता मोदनवाल बनीं मोदनवाल महासभा की महिला प्रदेश अध्यक्ष, संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प
रायबरेली। अखिल भारतीय श्री कान्यकुब्ज वैश्य (हलवाई) मोदनवाल महासभा ने रीता मोदनवाल को महिला प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। महासभा की ओर से यह घोषणा रायबरेली में पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ सदस्यों के अनुरोध पर की गई। उनके मनोनयन का उद्देश्य समाज की महिलाओं को संगठन से जोड़कर उन्हें सशक्त बनाना और प्रदेश स्तर पर महिला संगठन को मजबूत करना है।
महासभा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार आर्य ने संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की भावनाओं का सम्मान करते हुए रीता मोदनवाल पर विश्वास जताया और उन्हें महिला प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की। उनके मनोनयन का राष्ट्रीय महामंत्री चिरौंजी लाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हिरन बाबू, प्रदेश उपाध्यक्ष राम मोदनवाल एवं प्रदेश महामंत्री ज्ञान प्रकाश ने स्वागत किया।
नवनियुक्त महिला प्रदेश अध्यक्ष रीता मोदनवाल ने अपनी नियुक्ति पर रायबरेली के जिलाध्यक्ष रमेश, संरक्षक डॉ. जे. के. भारत मोदनवाल सहित महासभा के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
रीता मोदनवाल ने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसे पूरी निष्ठा और मेहनत के साथ सही साबित करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में वह प्रदेश के प्रत्येक जिले में सशक्त मोदनवाल महिला संगठन खड़ा करने के लिए कार्य करेंगी।
उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागीदारी बढ़ाकर समाज को और अधिक संगठित एवं मजबूत बनाया जाएगा। उनके इस मनोनयन से समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों में उत्साह का माहौल है।
दीपेंद्र सिंह (संपादक)
रिपोर्टर:- यश कुमार
