डीएम ने लगातार हो रही बारिश एवं मूर्ति विसर्जन के दृष्टिगत मूर्ति विसर्जन स्थल राजघाट व अन्य स्थलों का किया स्थलीय निरीक्षण

 डीएम ने लगातार हो रही बारिश एवं मूर्ति विसर्जन के दृष्टिगत मूर्ति विसर्जन स्थल राजघाट व अन्य स्थलों का किया स्थलीय निरीक्षण

विसर्जन स्थल पर सुरक्षा, साफ-सफाई एवं आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश


रायबरेली-25 सितम्बर 2026  जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने जनपद में हो रही लगातार बारिश तथा मूर्ति विसर्जन के दृष्टिगत राजघाट व अन्य जलभराव वाले स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने विसर्जन स्थल एवं आसपास के क्षेत्रों का जायजा लेते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा तथा सुचारू रूप से मूर्ति विसर्जन कराए जाने हेतु की जा रही व्यवस्थाओं की जानकारी ली।



         जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि लगातार बारिश को देखते हुए राजघाट एवं विसर्जन स्थल पर विशेष सतर्कता बरती जाए। स्थल पर पर्याप्त साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। श्रद्धालुओं एवं मूर्ति विसर्जन के लिए आने वाले लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आवश्यकतानुसार सुरक्षा व्यवस्था एवं निगरानी सुनिश्चित की जाए।

       उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि घाट पर जलस्तर एवं मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखी जाए तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां पूर्ण रखी जाएं। साथ ही, विसर्जन के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए समुचित प्रबंध किए जाएं।

         जिलाधिकारी ने कहा कि मूर्ति विसर्जन के दौरान शासन की गाइडलाइन एवं निर्धारित मानकों का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए तथा श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

         निरीक्षण के अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन सिद्धार्थ, उप जिलाधिकारी सदर गौतम सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका स्वर्ण सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने