मकर संक्रांति पर न्यायालय अवकाश में बदलाव, 14 को खुलेंगे सभी कोर्ट

मकर संक्रांति पर न्यायालय अवकाश में बदलाव, 14 को खुलेंगे सभी कोर्ट

 रायबरेली, 13 जनवरी 2026:

जनपद न्यायालय से जुड़ी एक महत्वपूर्ण सूचना सामने आई है। जिला न्यायाधीश अमित पाल सिंह ने बताया कि मकर संक्रांति के अवसर पर घोषित स्थानीय अवकाश में संशोधन किया गया है।

पूर्व में 14 जनवरी 2026 को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया था, लेकिन रायबरेली केंद्रीय बार एसोसिएशन के 12 जनवरी 2026 के प्रस्ताव तथा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 15 जनवरी 2026 (गुरुवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने के बाद यह निर्णय बदला गया है।

अब मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में 15 जनवरी 2026 (गुरुवार) को स्थानीय अवकाश रहेगा, जबकि 14 जनवरी 2026 (बुधवार) को जनपद न्यायालय के सभी न्यायालय खुले रहेंगे। जिला न्यायाधीश ने स्पष्ट किया कि 14 जनवरी को घोषित अवकाश को निरस्त कर दिया गया है।

दीपेंद्र सिंह (संपादक)

रिपोर्टर:- अमान अंसारी

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने