चांदी ने तोड़ा रिकॉर्ड: कीमत ₹4 लाख प्रति किलो के पार, निवेशकों और बाजार में हलचल

चांदी ने तोड़ा रिकॉर्ड: कीमत ₹4 लाख प्रति किलो के पार, निवेशकों और बाजार में हलचल

देशभर में चांदी की कीमतों में तेज उछाल देखा गया है। आज घरेलू बाजार में चांदी का भाव बढ़कर लगभग ₹4 लाख प्रति किलोग्राम के स्तर को पार कर गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूती और औद्योगिक मांग बढ़ने के कारण चांदी की कीमतों में यह तेजी दर्ज की गई है।


विशेषज्ञों के अनुसार, इलेक्ट्रॉनिक्स, सोलर पैनल और इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चांदी की मांग लगातार बढ़ रही है, जिससे इसके दाम ऊपर जा रहे हैं। इसके अलावा निवेशकों द्वारा सुरक्षित निवेश के रूप में चांदी की खरीद भी कीमतों में बढ़ोतरी का बड़ा कारण मानी जा रही है।

दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता जैसे प्रमुख शहरों में चांदी के भाव में एकसाथ बढ़ोतरी देखी गई है। बाजार जानकारों का कहना है कि आने वाले दिनों में अंतरराष्ट्रीय संकेतों और डॉलर की चाल के आधार पर चांदी की कीमतों में और उतार-चढ़ाव हो सकता है।

इस तेजी का असर आभूषण बाजार पर भी पड़ा है, जहां चांदी के गहनों की कीमतें बढ़ने से ग्राहकों की खरीदारी पर असर पड़ सकता है।

रिपोर्टर:- अमान अंसारी
दीपेंद्र सिंह (संपादक)

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने