“हमारी संस्कृति हमारी पहचान” : रायबरेली में 6 दिवसीय संस्कृति उत्सव, गाँव से जनपद तक दिखेगी लोक कला की चमक

 “हमारी संस्कृति हमारी पहचान” : रायबरेली में 6 दिवसीय संस्कृति उत्सव, गाँव से जनपद तक दिखेगी लोक कला की चमक

रायबरेली, 09 जनवरी 2026।

उत्तर प्रदेश पर्व “हमारी संस्कृति हमारी पहचान” के अंतर्गत जनपद रायबरेली में संस्कृति उत्सव 2025-26 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देशानुसार यह उत्सव 10 जनवरी से 15 जनवरी 2026 तक आयोजित होगा, जिसमें जिले के कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर मिलेगा।



संस्कृति उत्सव के अंतर्गत गायन, वादन एवं नृत्य जैसी लोक एवं सांस्कृतिक विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। 10 से 14 जनवरी तक ग्राम पंचायत, विकास खण्ड एवं तहसील स्तर पर कलाकारों की प्रतियोगिताएं होंगी, जिनमें चयनित प्रतिभागी जनपद स्तर तक पहुंचेंगे।

मुख्य विकास अधिकारी अंजूलता ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम पंचायत और विकास खण्ड स्तर की प्रतियोगिताओं के उपरांत 14 जनवरी 2026 को तहसील स्तर की प्रतियोगिता संबंधित उपजिलाधिकारी द्वारा निर्धारित स्थल पर कराई जाएगी। इसके बाद 15 जनवरी 2026 को जनपद स्तर के चयनित कलाकारों की प्रतियोगिता सामुदायिक केंद्र, रतापुर (रायबरेली) में आयोजित की जाएगी।

यह संस्कृति उत्सव लोक कला, लोक संगीत और पारंपरिक नृत्य को मंच प्रदान करने के साथ-साथ नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का कार्य करेगा।

दीपेंद्र सिंह (संपादक)

रिपोर्टर:- अमान अंसारी

#DMRaebareli

#UttarPradesh

#RaebareliReport

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने