मुंशीगंज शहीद स्मारक में खेला गया जोश और जज़्बे का मैच, वॉलीबॉल प्रतियोगिता में विजेताओं का भव्य सम्मान
मुंशीगंज शहीद स्मारक परिसर में आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता उत्साह, खेल भावना और रोमांच से भरपूर रही। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विजेता एवं उपविजेता टीमों को शील्ड और मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अतुल गुप्ता ने किया। उनके साथ जिला अध्यक्ष पंकज प्रजापति, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष प्रभाकर गुप्ता एवं जिला संरक्षक संदीप जैन उपस्थित रहे। अतिथियों द्वारा सभी टीमों का परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता की विधिवत शुरुआत की गई।
मुख्य अतिथि अतुल गुप्ता ने विजेता टीमों को बधाई देते हुए उपविजेता टीमों को भविष्य में और अधिक मेहनत व लगन से खेलने के लिए प्रेरित किया। विजेता टीमों को शील्ड एवं स्वर्ण पदक तथा उपविजेता टीमों को शील्ड व रजत पदक प्रदान किए गए।
इसके अलावा प्रतियोगिता के सफल आयोजन में योगदान देने वाले मुन्नालाल साहू, कोच लीना सिंह, रेफरी हिमांशु सहित स्टेडियम के ग्राउंड स्टाफ को भी सम्मानित किया गया। आयोजन ने खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने के साथ युवाओं में खेल के प्रति उत्साह को नई ऊर्जा दी।
दीपेंद्र सिंह (संपादक)
रिपोर्टर:- अमान अंसारी
#UttarPradesh
#Raebareli
#RarbareliReport


