रायबरेली महोत्सव में ‘नारी मिशन शक्ति’ की गूंज, महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट

 रायबरेली महोत्सव में ‘नारी मिशन शक्ति’ की गूंज, महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट

रायबरेली महोत्सव मेला परिसर में नारी मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सुरक्षा और जागरूकता का विशेष अभियान देखने को मिला। इस दौरान महिला उप निरीक्षक ज्योति दुबे, उप निरीक्षक निशु चपराना, महिला कॉन्स्टेबल संजू पाल, सुमन यादव और संयोगिता कटियार महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और सरकारी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए नजर आईं।


महिला पुलिसकर्मियों ने मेले में मौजूद महिलाओं और बालिकाओं से सीधे संवाद कर उन्हें आत्मरक्षा, आपात स्थिति में त्वरित सहायता लेने और किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या हिंसा की सूचना तुरंत पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया। साथ ही नारी मिशन शक्ति के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि यह अभियान महिलाओं को सशक्त, सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम है।

इस पूरे अभियान के दौरान यह साफ तौर पर देखा गया कि महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। मेले में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है ताकि महिलाएं और परिवार निडर होकर आयोजन का आनंद ले सकें। पुलिस प्रशासन का यह प्रयास समाज में सुरक्षा और विश्वास का माहौल बनाने की दिशा में सराहनीय माना जा रहा है।

दीपेंद्र सिंह (संपादक)

रिपोर्टर:- अमान अंसारी

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने