संस्कृति महोत्सव 2025-26: रायबरेली में जिला स्तरीय प्रतियोगिता संपन्न, युवाओं ने दिखाई सांस्कृतिक प्रतिभा

संस्कृति महोत्सव 2025-26: रायबरेली में जिला स्तरीय प्रतियोगिता संपन्न, युवाओं ने दिखाई सांस्कृतिक प्रतिभा

रायबरेली, 15 जनवरी 2026।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित “उत्तर प्रदेश पर्व – हमारी संस्कृति, हमारी पहचान” के अंतर्गत संस्कृति महोत्सव 2025-26 की जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन सामुदायिक केंद्र, रतापुर (रायबरेली) में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला विकास अधिकारी अरुण कुमार द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करना, उसका प्रचार-प्रसार करना तथा युवाओं को अपनी परंपराओं से जोड़ना रहा। प्रतियोगिता में नृत्य, गायन एवं वाद्य यंत्र जैसी विभिन्न सांस्कृतिक विधाओं में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में तहसील स्तर पर चयनित प्रतिभागियों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियाँ दीं। 14 से 20 वर्ष एवं 21 से 25 वर्ष आयु वर्ग के चयनित प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में नूपुर त्रिपाठी, कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, सविता सिंह, प्रियंका अवस्थी एवं सोनी कपूर शामिल रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉ. अभिषेक द्विवेदी एवं आशुतोष तिवारी (जिला प्रशिक्षक, आपदा प्रबंधन) द्वारा किया गया।
इस अवसर पर प्रभारी अधिकारी जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद/जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी सुधीर गिरी, नोडल अधिकारी एवं प्रधानाचार्य राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रायबरेली डॉ. स्मिता मिश्रा, डॉ. विनीत कुमार त्रिवेदी, विनोद कुमार तिवारी, मृत्युंजय शुक्ला, अमित सिंह, यज्ञ दत्त शुक्ला सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम ने युवाओं को अपनी सांस्कृतिक पहचान से जोड़ने और उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

दीपेंद्र सिंह (संपादक)
रिपोर्टर:- अमान अंसारी

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने