डिजिटल पहचान में क्रांति: UIDAI ने लॉन्च किया नया आधार ऐप, अब सुरक्षित और आसान होगा वेरिफिकेशन
UIDAI के अनुसार, इस नए ऐप में डिजिटल आईडी वेरिफिकेशन, क्यूआर कोड स्कैनिंग और सीमित डेटा शेयरिंग (Limited Data Sharing) जैसी आधुनिक सुविधाएँ दी गई हैं। इससे बैंकिंग, होटल, हवाई यात्रा और सरकारी सेवाओं में पहचान सत्यापन की प्रक्रिया तेज और सुरक्षित होगी।
नया आधार ऐप उपयोगकर्ताओं को अपनी निजी जानकारी पर अधिक नियंत्रण देता है। अब किसी भी संस्था को आधार से जुड़ा पूरा डेटा देने की आवश्यकता नहीं होगी, जिससे गोपनीयता (Privacy) को भी मजबूती मिलेगी।
सरकार का कहना है कि यह पहल डिजिटल इंडिया मिशन को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और इससे आम नागरिकों को सेवाओं का लाभ लेने में आसानी होगी।
दीपेंद्र सिंह (संपादक)
रिपोर्टर:- अमान अंसारी