ईपीएस-95 पेंशनरों का रायबरेली में जोरदार प्रदर्शन, श्रम मंत्री को सौंपा चार सूत्रीय ज्ञापन

ईपीएस-95 पेंशनरों का रायबरेली में जोरदार प्रदर्शन, श्रम मंत्री को सौंपा चार सूत्रीय ज्ञापन

रायबरेली।
ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति, रायबरेली के भुक्तभोगी पेंशनरों ने अपनी मांगों को लेकर एकजुट होकर आवाज बुलंद की। दिनांक 27 जनवरी 2026 को राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक रावत एवं महामंत्री रजावत जी के निर्देशानुसार तथा जिलाध्यक्ष जे.पी. त्रिपाठी के आह्वान पर माननीय केंद्रीय श्रम मंत्री डॉ. मनसुख मांडवीय को संबोधित एक चार सूत्रीय हस्ताक्षरित ज्ञापन ईपीएफओ कैम्प, राही ब्लॉक के सभागार में सौंपा गया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री जे.पी. त्रिपाठी सहित सभी उपस्थित पेंशनरों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए और केंद्र एवं राज्य सरकारों की उदासीनता पर गहरा रोष प्रकट किया। वक्ताओं ने कहा कि वर्षों की सेवा के बाद भी पेंशनरों को सम्मानजनक जीवन यापन हेतु पर्याप्त पेंशन नहीं मिल पा रही है, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।

संघर्ष समिति ने सरकार से मांग की कि ईपीएस-95 पेंशनरों की समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए तथा उनकी जायज मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए।
इस कार्यक्रम से संबंधित छायाचित्र संलग्न कर अग्रसारित किए गए हैं।

दीपेंद्र सिंह (संपादक)
रिपोर्टर:- अमान अंसारी

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने