मा0 उद्यान मंत्री ने दो दिवसीय मधुमक्खी पालन सेमिनार/गोष्ठी का किया शुभारम्भ |

मा0 उद्यान मंत्री ने दो दिवसीय मधुमक्खी पालन सेमिनार/गोष्ठी का किया शुभारम्भ |

रायबरेलीः- 23 मार्च 2026 मा० राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार तथा कृषि निर्यात उ०प्र० दिनेश प्रताप सिंह की गरिमायी उपस्थिति में गुरू गोविन्द सिंह पर्यावरणीय उद्यान एवं पार्क, रायबरेली में दो दिवीसीय मधुमक्खी पालन सेमिनार/गोष्ठी के आयोजन का शुभारम्भ किया गया। 

 गोष्ठी में मा० उद्यान मंत्री द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना एवं मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजनान्तर्गत लो कास्ट मशरूम यूनिट, ड्रैगन फ्रूट, एवं ट्रैक्टर के लाभार्थी कृषकों को चेक वितरित किया गया। योजनान्तर्गत मशरूम यूनिट की स्थापना हेतु 08 कृषकों ड्रैगन फूट की खेती हेतु 5 कृषकों एवं ट्रैक्टर हेतु 01 कृषक कुल 14 कृषकों को धनराशि रु 13,86,000 का चेक वितरित किया गया।

सेमिनार के दौरान मा० उद्यान मंत्री ने कहा कि मधुमक्खी पालन को बढ़ावा दिये जाने हेतु जनपद रायबरेली के राजकीय औद्यानिक प्रक्षेत्र, शिवगढ़, रायबरेली में शहद उत्कृष्टता केन्द्र की स्थापना करायी जा रही है एवं लोगों को मधुमक्खी पालन किये जाने हेतु प्रेरित किया एवं कृषकों के प्रदेश के बाहर सात दिवसीय कृषक, भ्रमण/प्रशिक्षण कार्यक्रम हेतु बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। उप निदेशक उद्यान, लखनऊ मण्डल, लखनऊ डॉ० डी०के० वर्मा द्वारा किसानों उद्यान विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गयी। 

जिला उद्यान अधिकारी डॉ० जय राम वर्मा ने बताया कि जनपद में मौनपालन को बढ़ावा दिये जाने हेतु लगातार कृषकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है, एवं विभाग द्वारा मौनपालन को बढ़ावा दिये जाने हेतु इकाई लागत का 40 प्रतिशत धनराशि रु 1,28,000/अनुदान देय है। गोष्ठी में श्री राम बली, सेवानिवृत्त कीट विशेषज्ञ एवं श्री निमित्त सिंह, प्रगतिशील मौनपालक कृषक द्वारा कृषकों को मधुमक्खीपालन की तकनीकी जानकारी दी गयी। 

इस अवसर पर डा० एस०वी० सिंह, वैज्ञानिक के०वी० के०, डॉ दीपक मिश्श्रा, वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केन्द्र, जनपद के प्रगतिशील कृषक एवं उद्यान विभाग के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

दीपेंद्र सिंह (संपादक)

रिपोर्टर:- अमान अंसारी

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने