अब भारत में स्मार्ट ज्वेलरी का जलवा! Oura Ring 4 लॉन्च - उंगली में पहनो, हेल्थ का पूरा डेटा पाओ
यह स्मार्ट रिंग खास तौर पर नींद (Sleep Tracking), हार्ट रेट, बॉडी टेम्परेचर और एक्टिविटी लेवल को मॉनिटर करती है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह बिना किसी भारी स्मार्टवॉच के, एक छोटी सी रिंग में ही पूरी हेल्थ रिपोर्ट दे देती है।
इस डिवाइस की शुरुआती कीमत भारत में करीब ₹28,900 रखी गई है, लेकिन इसमें एक मंथली सब्सक्रिप्शन मॉडल भी जुड़ा हुआ है, जिससे यूजर्स को एडवांस हेल्थ इनसाइट्स मिलते हैं।
एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह डिवाइस खासकर उन लोगों के लिए उपयोगी है जो फिटनेस और हेल्थ पर ज्यादा ध्यान देते हैं, लेकिन bulky gadgets से बचना चाहते हैं।
दीपेंद्र सिंह (संपादक)
रिपोर्टर:- अमान अंसारी