रायबरेली ने रचा इतिहास: ‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान’ में 100% से अधिक लक्ष्य हासिल!

रायबरेली ने रचा इतिहास: ‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान’ में 100% से अधिक लक्ष्य हासिल!

 रायबरेली, 02 अप्रैल 2026

रायबरेली जनपद ने ‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान’ के तहत शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए निर्धारित लक्ष्य को न सिर्फ पूरा किया, बल्कि उससे भी आगे निकल गया। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के कुशल निर्देशन और मुख्य विकास अधिकारी अंजूलता के प्रभावी पर्यवेक्षण में यह सफलता संभव हो सकी।




वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए जनपद को 2300 लाभार्थियों का लक्ष्य दिया गया था, जिसके सापेक्ष बैंकों के सहयोग से 2303 पत्रावलियों का वितरण किया गया। इस प्रकार जनपद ने 100.13% लक्ष्य प्राप्त कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया।

इस उपलब्धि में बैंक ऑफ महाराष्ट्र, भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब एंड सिंध बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, आईडीबीआई बैंक एवं यूको बैंक की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिन्होंने अपने-अपने लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूरा किया।

उपायुक्त उद्योग परमहंस मौर्य ने बताया कि प्रशासन के निरंतर अनुश्रवण, अग्रणी जिला प्रबंधक के सहयोग और सभी संबंधित अधिकारियों के समर्पित प्रयासों के कारण यह सफलता हासिल हुई। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ रायबरेली उन 24 जनपदों में शामिल हो गया है, जिन्होंने इस योजना में 100% लक्ष्य प्राप्त किया है।

दीपेंद्र सिंह (संपादक)
रिपोर्टर:- अमान अंसारी 


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने