वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

रायबरेली, सिविल लाइन:
रायबरेली के सिविल लाइन ओवर ब्रिज रेलवे क्रॉसिंग के पास संदिग्ध परिस्थितियों में वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतक की पहचान नया पुरवा निवासी लगभग 55 वर्षीय अल्लन घोसी के रूप में हुई है। वहीं घायल व्यक्ति की पहचान उनके छोटे भाई मेराज के रूप में हुई है, जो “बेवफा चाय” के नाम से क्षेत्र में जाने जाते हैं।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायल मेराज को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

दीपेंद्र सिंह (संपादक)
रिपोर्टर:- अमान अंसारी

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने