10 साल बाद केरल में कांग्रेस की धमाकेदार वापसी; वाम सरकार बाहर, तमिलनाडु में विपक्षी एकता की उठी मांग
मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की सरकार को जनता ने सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा दिया, जिससे राज्य में वामपंथी शासन का सिलसिला टूट गया।
इस जीत को दक्षिण भारत में कांग्रेस की बड़ी राजनीतिक वापसी के रूप में देखा जा रहा है, जो आने वाले राष्ट्रीय चुनावों पर भी असर डाल सकती है।
वहीं, तमिलनाडु में अभिनेता-राजनेता सी. जोसेफ विजय के पिता एस. ए. चंद्रशेखर ने विपक्षी दलों से एकजुट होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यदि सभी विरोधी दल साथ आते हैं, तो राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव संभव है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि केरल के नतीजे और तमिलनाडु में विपक्षी एकता की यह अपील देशभर में नए राजनीतिक समीकरणों को जन्म दे सकती है।
दीपेंद्र सिंह (संपादक)
रिपोर्टर:- अमान अंसारी