तेजी से न्याय दिलाने की तैयारी: डीएम की अगुवाई में राष्ट्रीय लोक अदालत पर बड़ी बैठक
रायबरेली | 07 मई 2026
जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में 09 मई 2026 (शनिवार) को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर एक अहम बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में आयोजन की तैयारियों और व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।
डीएम ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण आपसी सुलह-समझौते के आधार पर किया जाए, ताकि आमजन को त्वरित और सुलभ न्याय मिल सके। उन्होंने सभी विभागों को समन्वय के साथ लंबित मामलों की पहचान कर समय पर आवश्यक कार्यवाही पूरी करने के निर्देश दिए।
बैठक में विद्युत, बैंक, परिवहन, राजस्व, नगर निगम और पुलिस विभाग से जुड़े मामलों के व्यापक प्रचार-प्रसार पर भी जोर दिया गया, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठा सकें।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) अमृता सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नवीन चंद्रा, एआरटीओ उमेश कटियार, जिला आबकारी अधिकारी दिनेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
दीपेंद्र सिंह (संपादक)
रिपोर्टर:- अमान अंसारी