कलेक्ट्रेट में डीएम का सख्त निरीक्षण: व्यवस्थाओं में लापरवाही पर जीरो टॉलरेंस का संदेश

कलेक्ट्रेट में डीएम का सख्त निरीक्षण: व्यवस्थाओं में लापरवाही पर जीरो टॉलरेंस का संदेश

रायबरेली | 08 अप्रैल 2026
जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने कलेक्ट्रेट परिसर का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि आमजन की सुविधाओं में किसी भी प्रकार की कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने विभिन्न कार्यालयों में पेयजल व्यवस्था, साफ-सफाई और जनता को मिलने वाली सुविधाओं की स्थिति को परखा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कलेक्ट्रेट आने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी व्यवस्थाएं सुचारु और व्यवस्थित रखी जाएं।

उन्होंने विशेष रूप से पेयजल की पर्याप्त उपलब्धता, नियमित साफ-सफाई और कार्यालयों में कार्यों के त्वरित व पारदर्शी निस्तारण पर जोर दिया। साथ ही, अभिलेखों के रख-रखाव और कार्यालयीन कार्यप्रणाली का भी निरीक्षण करते हुए आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।

डीएम ने दो टूक कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन को बेहतर और सुगम प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है, और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन सिद्धार्थ, अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) अमृता सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट राम अवतार, जिला पंचायत राज अधिकारी सौम्यशील सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

दीपेंद्र सिंह (संपादक)
रिपोर्टर:- अमान अंसारी

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने