30 साल बाद जागा विकास: आंबेडकर नगर में 35 लाख से नाली-इंटरलॉकिंग, जलभराव से मिलेगी राहत

30 साल बाद जागा विकास: आंबेडकर नगर में 35 लाख से नाली-इंटरलॉकिंग, जलभराव से मिलेगी राहत

रायबरेली:
शहर के आंबेडकर नगर वार्ड में लंबे समय से उपेक्षित पड़े विकास कार्यों को आखिरकार गति मिल गई है। कपूर टेंट हाउस को जाने वाले मार्ग पर नगर पालिका द्वारा लगभग 35 लाख रुपये की लागत से नाली निर्माण और इंटरलॉकिंग का कार्य शुरू कराया गया है।

बताया जा रहा है कि इस वार्ड में करीब 30 वर्षों से कोई ठोस विकास कार्य नहीं हुआ था, जिसके चलते स्थानीय लोगों को गंदगी और जलभराव जैसी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ता था। बारिश के समय हालात और भी खराब हो जाते थे, जिससे आमजन का आवागमन प्रभावित होता था।

स्थानीय निवासियों ने नगर पालिका अध्यक्ष से बार-बार इस समस्या के समाधान की मांग की थी। अब उनकी मांगों को गंभीरता से लेते हुए न केवल सड़क और नाली निर्माण का कार्य शुरू किया गया है, बल्कि क्षेत्र में जलभराव की समस्या से स्थायी निजात दिलाने के लिए जल्द ही बड़े नाले के निर्माण की भी योजना तैयार की जा रही है।

इस पहल से वार्डवासियों में खुशी की लहर है और उन्हें उम्मीद है कि वर्षों पुरानी समस्याओं से जल्द राहत मिलेगी।

दीपेंद्र सिंह (संपादक)
रिपोर्टर:- अमान अंसारी

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने