सिनेमा से सत्ता तक! विजय बने तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री, चेन्नई में ऐतिहासिक शपथ ग्रहण
तमिलनाडु की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया, जब TVK प्रमुख सी. जोसेफ विजय ने 10 मई 2026 को चेन्नई के Jawaharlal Nehru Stadium में राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। हजारों समर्थकों, राजनीतिक नेताओं और खास मेहमानों की मौजूदगी में यह शपथ ग्रहण समारोह बेहद भव्य और ऐतिहासिक रहा।
हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव में Tamilaga Vettri Kazhagam ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरकर सामने आई। इस जीत ने विजय के राजनीतिक सफर को नई ऊंचाई दी और अब उनके नेतृत्व में तमिलनाडु को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
फिल्मी पर्दे से राजनीति के मंच तक विजय का यह सफर अब सत्ता के शिखर तक पहुंच चुका है। शपथ ग्रहण के दौरान समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और पूरे राज्य में जश्न का माहौल रहा।
तमिलनाडु की राजनीति में यह सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं, बल्कि एक नए युग की शुरुआत मानी जा रही है।