थाना समाधान दिवस में डीएम-एसपी सख्त, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए कड़े निर्देश

थाना समाधान दिवस में डीएम-एसपी सख्त, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए कड़े निर्देश

रायबरेली | 09 मई 2026
थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका और पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने कोतवाली सदर पहुंचकर आमजन की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे, जिनमें भूमि विवाद, पारिवारिक मामलों, राजस्व संबंधी मुद्दों के साथ-साथ सड़क और सार्वजनिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रहीं।

निरीक्षण के दौरान डीएम और एसपी ने संबंधित राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि इसके लिए टीम बनाकर मौके पर जाकर जांच की जाए और समयबद्ध कार्रवाई की जाए।

जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने सख्त लहजे में कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि थाना समाधान दिवस के मूल उद्देश्य—जनता को त्वरित न्याय—को प्राथमिकता देते हुए हर शिकायत का मौके पर ही निस्तारण किया जाए।

इस दौरान तहसीलदार आकृति श्रीवास्तव सहित पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

दीपेंद्र सिंह (संपादक)
रिपोर्टर:- अमान अंसारी

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने