सर्राफा कारोबारियों की सुरक्षा पर सख्त प्रशासन — डीएम व एसपी ने की हाई-लेवल बैठक, दिए कड़े निर्देश
रायबरेली: सर्राफा कारोबारियों की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। बचत भवन में जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका और पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने सर्राफा व्यापारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।
बैठक में बाजारों की सुरक्षा व्यवस्था, नियमित पुलिस गश्त, सीसीटीवी निगरानी को मजबूत करने और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सुरक्षित और भयमुक्त कारोबारी माहौल बनाना प्रशासन की प्राथमिकता है।
डीएम और एसपी ने व्यापारियों से अपील की कि वे सतर्क रहें, अपने प्रतिष्ठानों में उच्च गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे लगाएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि व्यापारियों की सुरक्षा और समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।
दीपेंद्र सिंह (संपादक)
रिपोर्टर:- अमान अंसारी