FDDI फुरसतगंज में ‘फैशन ग्रैंडयोर-26’ की धूम: छात्रों ने रैंप पर बिखेरा हुनर, 80 डिज़ाइनों ने जीता दिल

 FDDI फुरसतगंज में ‘फैशन ग्रैंडयोर-26’ की धूम: छात्रों ने रैंप पर बिखेरा हुनर, 80 डिज़ाइनों ने जीता दिल

आज राष्ट्रीय महत्व के संस्थान Footwear Design and Development Institute (FDDI) फुरसतगंज में ‘फैशन ग्रैंडयोर-26’ का भव्य आयोजन किया गया। यह एक शानदार फैशन शो था, जिसमें 2022 बैच के फैशन डिजाइन के छात्रों ने अपने रचनात्मक गारमेंट कलेक्शन को रैंप पर प्रस्तुत किया।



इस फैशन शो में कुल 80 गारमेंट्स का आकर्षक कलेक्शन प्रदर्शित किया गया, जिसने दर्शकों को खूब प्रभावित किया। कार्यक्रम की सबसे खास बात यह रही कि यह आयोजन पूरी तरह से छात्रों द्वारा ही संचालित था। मॉडलिंग, मेकअप, कोरियोग्राफी समेत हर पहलू में छात्रों की मेहनत और प्रतिभा साफ झलक रही थी।

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के साथ-साथ रायबरेली और अमेठी के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इनमें प्रमुख रूप से राघवेंद्र सिंह और पुष्पेंद्र सिंह गांधी शामिल रहे। सभी अतिथियों ने छात्रों की रचनात्मकता और कला कौशल की सराहना की।

🏆 पुरस्कार विजेता:

  • बेस्ट इको इनोवेशन अवॉर्ड: कुनाल
  • बेस्ट एक्सीलेंस इन हेरिटेज अवॉर्ड: सुभाशीनी
  • बेस्ट हिस्टोरिक एक्सीलेंस अवॉर्ड: जूली गौतम
  • बेस्ट सस्टेनेबिलिटी अवॉर्ड: प्रीति

संस्थान के कार्यकारी निदेशक सुनील द्विवेदी ने बताया कि FDDI का उद्देश्य छात्रों को वास्तविक बाजार और उद्योग आधारित शिक्षा प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों को न केवल स्टेज एक्सपोजर देते हैं, बल्कि उनमें पब्लिक डीलिंग और आत्मविश्वास भी विकसित करते हैं, जो आज के प्रतिस्पर्धी दौर में बेहद जरूरी है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एस सर्वनन ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता के लिए तनावमुक्त रहना, आपसी मेलजोल बढ़ाना और टीम भावना से काम करना बेहद आवश्यक है। उन्होंने जोर दिया कि कोई भी व्यक्ति अकेले सफलता हासिल नहीं कर सकता और शिखर पर बने रहने के लिए सहयोग और सामंजस्य जरूरी है।

दीपेंद्र सिंह (संपादक)
रिपोर्टर:- अमान अंसारी

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने