कलकत्ता हाईकोर्ट पहुंचीं ममता बनर्जी: पोस्ट-पोल हिंसा पर उठाए गंभीर सवाल, जनता की सुरक्षा की लगाई गुहार
पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कलकत्ता हाईकोर्ट में पेश होकर राज्य में कथित पोस्ट-पोल हिंसा को लेकर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने अदालत से आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्काल हस्तक्षेप की मांग की।
ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि कई जगहों पर हमले, धमकी और डराने-धमकाने की घटनाएं सामने आई हैं, लेकिन पुलिस की ओर से अपेक्षित कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि ऐसी परिस्थितियों में आम लोगों का जीवन और सुरक्षा खतरे में है।
उन्होंने कोर्ट से अपील की कि वह इस मामले में सख्त कदम उठाए, ताकि कानून व्यवस्था बहाल हो सके और जनता को सुरक्षित माहौल मिल सके।
दीपेंद्र सिंह (संपादक)
रिपोर्टर:- अमान अंसारी