रायबरेली को जाम से राहत की सौगात: एम्स फ्लाईओवर निर्माण में आएगी तेज़ रफ्तार

रायबरेली को जाम से राहत की सौगात: एम्स फ्लाईओवर निर्माण में आएगी तेज़ रफ्तार

रायबरेली में बुनियादी ढांचे को सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने मुंशीगंज स्थित निर्माणाधीन एम्स फ्लाईओवर का स्थलीय निरीक्षण किया।


निरीक्षण के दौरान डीएम ने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि भूमि बैनामा की प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण किया जाए और निर्माण स्थल को अतिक्रमण से मुक्त कराया जाए, ताकि परियोजना में किसी प्रकार की बाधा न आए।

इसके साथ ही, आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सर्विस लेन के निर्माण कार्य को भी प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन की इस सक्रियता से यह संकेत साफ है कि एम्स फ्लाईओवर परियोजना अब तेजी से आगे बढ़ेगी। इसके पूर्ण होने के बाद न केवल यातायात सुगम होगा, बल्कि रायबरेली के लोगों को जाम की समस्या से भी काफी राहत मिलेगी और शहर की कनेक्टिविटी में उल्लेखनीय सुधार होगा।

दीपेंद्र सिंह (संपादक)
रिपोर्टर:- अमान अंसारी

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने