रायबरेली में CMS का ‘नायक’ अवतार: Anil Kapoor को भी किया फेल, लापरवाह स्टाफ पर बरसी सख्ती

 रायबरेली में CMS का ‘नायक’ अवतार: Anil Kapoor को भी किया फेल, लापरवाह स्टाफ पर बरसी सख्ती

रायबरेली में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए अस्पताल के CMS पुष्पेंद्र कुमार का सख्त और एक्शन मोड देखने को मिला। निरीक्षण के दौरान उनका अंदाज बिल्कुल फिल्म नायक के हीरो जैसा नजर आया, जहां वे खुद मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं की हकीकत परखते दिखे।



निरीक्षण के दौरान CMS ने लापरवाही पाए जाने पर सुपरवाइजर को जमकर फटकार लगाई और स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि कमियां मिलने पर संबंधित कर्मचारियों को नोटिस जारी किया जाएगा और कठोर कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी।

CMS के सख्त तेवर का असर तुरंत देखने को मिला। स्ट्रेचर और व्हील चेयर की व्यवस्था को लेकर गार्ड और स्टाफ पूरी तरह एक्टिव नजर आए। मरीजों और उनके तीमारदारों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए मौके पर ही व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराया गया।

इस दौरान CMS ने साफ कहा कि अस्पताल में आने वाले हर मरीज को बेहतर सुविधा मिलना उनकी प्राथमिकता है। यदि भविष्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही सामने आती है, तो जिम्मेदारों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें CMS के सख्त तेवर और एक्शन मोड की खूब चर्चा हो रही है।

दीपेंद्र सिंह (संपादक)
रिपोर्टर:- अमान अंसारी

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने