ऐतिहासिक स्वागत! मंत्री बनने के बाद Manoj Pandey का रायबरेली में भव्य आगमन, समर्थकों का उमड़ा जनसैलाब
रायबरेली: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री बनने के बाद पहली बार गृह जनपद पहुंचे Manoj Pandey का कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने ऐतिहासिक स्वागत किया। पार्टी कार्यालय पर पदाधिकारियों ने फूल-मालाओं से उनका भव्य अभिनंदन किया, जिससे पूरा माहौल उत्साह और जोश से भर गया।
इसके बाद मंत्री मनोज पाण्डेय पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंचेंगे, जहां वे जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ परिचय बैठक करेंगे। उनके आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में समर्थक स्वागत के लिए उमड़ पड़े।
रिपोर्टर:- अमान अंसारी