हाईकोर्ट के आदेश पर रायबरेली में चला बुलडोजर, तालाब की 4 बीघा जमीन से हटे अवैध कब्जे

हाईकोर्ट के आदेश पर रायबरेली में चला बुलडोजर, तालाब की 4 बीघा जमीन से हटे अवैध कब्जे

रायबरेली में तालाब की जमीन पर हुए अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए बड़ा अभियान चलाया। इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में सदर तहसील प्रशासन ने हरचन्दपुर थाना क्षेत्र के कण्डौरा गांव में बुलडोजर चलाकर पांच लोगों के अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिए।


प्रशासन के अनुसार, लगभग चार बीघा से अधिक तालाब की जमीन पर कब्जा कर मकान और अन्य निर्माण कर लिए गए थे। कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रही, जिससे पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

सदर तहसीलदार आकृति श्रीवास्तव ने बताया कि यह कार्रवाई हाईकोर्ट के निर्देश पर की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि तालाब और अन्य सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।

उन्होंने आगे बताया कि तालाब की जमीन पर 50 से अधिक लोगों द्वारा कब्जा किया गया है। जिन लोगों ने तहसीलदार कोर्ट के आदेश के खिलाफ अपील की है, उनके निर्माण फिलहाल नहीं गिराए गए हैं, जबकि जिन लोगों ने अपील नहीं की, उनके अवैध निर्माण पर आज कार्रवाई की गई।

प्रशासन का संदेश:

सरकारी जमीनों, खासकर तालाबों पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

दीपेंद्र सिंह (संपादक)
रिपोर्टर:- अमान अंसारी

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने