रायबरेली में बदमाशों का तांडव: चौकीदार को बंधक बनाकर 283 बोरी गेहूँ लूट

रायबरेली में बदमाशों का तांडव: चौकीदार को बंधक बनाकर 283 बोरी गेहूँ लूट

रायबरेली जिले में अपराधियों ने एक साहसिक वारदात को अंजाम दिया। खादी केंद्र पर तैनात चौकीदार को बंधक बनाकर बदमाशों ने 283 बोरी गेहूँ लूट लिया। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और ग्रामीणों में भय का माहौल है।


सूत्रों के अनुसार, देर रात हथियारबंद बदमाशों ने केंद्र पर धावा बोला। चौकीदार को बंधक बनाकर उन्होंने ट्रक में गेहूँ की बोरियाँ लाद लीं और फरार हो गए। सुबह जब लोगों को घटना की जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा। इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।


दीपेंद्र सिंह (संपादक)
रिपोर्टर:- अमान अंसारी


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने