चांदी बनी रॉकेट एक ही दिन में ₹7,200 प्रति किलो की जबरदस्त छलांग, निवेशकों में बढ़ी हलचल
देश के सर्राफा बाजार में आज चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल देखने को मिला है। ताजा आंकड़ों के अनुसार चांदी के दाम में करीब ₹7,200 प्रति किलो की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे निवेशकों और कारोबारियों के बीच उत्साह बढ़ गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमती धातुओं की मांग बढ़ने और वैश्विक आर्थिक घटनाक्रमों के कारण चांदी में यह तेज़ी देखने को मिली है।
भारत में चांदी का भाव लगभग ₹2.47 लाख से ₹2.53 लाख प्रति किलो के दायरे में पहुंच गया है। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि औद्योगिक मांग और निवेशकों की बढ़ती रुचि आने वाले दिनों में कीमतों को और प्रभावित कर सकती है।
प्रमुख बातें:
चांदी में एक दिन में ₹7,200 प्रति किलो तक की तेजी
निवेशकों की खरीदारी बढ़ी
वैश्विक बाजार के संकेतों का असर
सर्राफा बाजार में बढ़ी हलचल
दीपेंद्र सिंह (संपादक)
रिपोर्टर:- पुष्पराज सिंह