सियासत से ऊपर संस्कार! अखिलेश यादव की बेटी पर अभद्र टिप्पणी करने वालों पर CM योगी का बड़ा प्रहार
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक ऐसा संदेश सामने आया है जिसने राजनीतिक मर्यादा और बेटियों के सम्मान को नई मजबूती दी है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी को सोशल मीडिया पर ट्रोल करने और अभद्र टिप्पणियां करने वालों के खिलाफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री के स्पष्ट आदेश के बाद साइबर क्राइम यूनिट तुरंत सक्रिय हुई और आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई। सीएम योगी ने साफ शब्दों में कहा कि "राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन बेटियों और महिलाओं का सम्मान सर्वोपरि है। किसी भी बेटी को राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता का निशाना बनाना स्वीकार नहीं किया जाएगा।"
इस कदम को राजनीतिक गलियारों में सकारात्मक संदेश के रूप में देखा जा रहा है। कई सामाजिक और राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि लोकतंत्र में विचारों की लड़ाई हो सकती है, लेकिन परिवार और बेटियों को निशाना बनाना सभ्य समाज की पहचान नहीं है।
मुख्य बातें:
अखिलेश यादव की बेटी पर अभद्र टिप्पणी का मामला
CM योगी ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
साइबर क्राइम यूनिट ने दर्ज की FIR
आरोपियों की तलाश तेज
बेटियों के सम्मान पर सरकार का स्पष्ट संदेश
दीपेंद्र सिंह (संपादक)
रिपोर्टर:- पुष्पराज सिंह