बड़े मंगल पर युवाओं की अनूठी सेवा: भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

बड़े मंगल पर युवाओं की अनूठी सेवा: भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

रायबरेली। ज्येष्ठ माह के पांचवें बड़े मंगलवार के पावन अवसर पर रायबरेली स्थित इलाहाबाद बैंक के सामने युवाओं द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और युवाओं की सेवा भावना की सराहना की।


भंडारे में श्रद्धालुओं को पूड़ी-सब्जी एवं शरबत का प्रसाद वितरित किया गया। भीषण गर्मी के बीच श्रद्धालुओं को शीतल शरबत पिलाकर युवाओं ने मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। पूरे आयोजन के दौरान भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं और वातावरण भक्तिमय बना रहा।

इस अवसर पर मुख्य रूप से देवा, डिम्पल, विपिन, दिलीप, योगेश, अनुज, आलोक, नयम सिंह, आकाश मिश्रा, शुभम, आवि शुक्ला, आर्यन, ज्ञानी, गुड़ा मिश्रा, शिबु, अनीश, अमन सहित अनेक युवा भंडारे की सेवा में समर्पित भाव से जुटे रहे।

आयोजकों ने बताया कि बड़े मंगल के अवसर पर सेवा और परोपकार की भावना से यह भंडारा आयोजित किया गया, ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर सकें। स्थानीय लोगों ने युवाओं की इस पहल की प्रशंसा करते हुए इसे सामाजिक एकता और धार्मिक आस्था का सुंदर उदाहरण बताया।

दीपेंद्र सिंह (संपादक)
रिपोर्टर:- अमान अंसारी

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने