रायबरेली की राजनीति में नया तमाशा
सिर्फ 12 घंटे के भीतर एक ही सड़क पर दो बार भूमिपूजन हुआ। पहले एक नेता ने शिलान्यास कर जनता को भरोसा दिलाया कि सड़क उनके प्रयासों से बन रही है। कुछ ही घंटों बाद, उसी जगह दूसरा भूमिपूजन कर दूसरे नेता ने दावा किया कि यह काम उनकी पहल से संभव हुआ है।
इस दोहराव ने जनता को हैरान कर दिया है। लोग पूछ रहे हैं कि आखिर सड़क बनेगी किसके नाम पर और असली श्रेय किसे मिलेगा?
पहला भूमिपूजन: सुबह किया गया, जिसमें स्थानीय कार्यकर्ताओं ने जमकर तालियां बजाईं।
दूसरा भूमिपूजन: शाम को हुआ, और वहां भी समर्थकों ने नारेबाजी कर माहौल गरमा दिया।
जनता का कहना है कि नेताओं की यह होड़ विकास से ज्यादा श्रेय लेने की राजनीति है। सड़क तो एक ही है, लेकिन भूमिपूजन दो-दो बार!
दीपेंद्र सिंह (संपादक)
रिपोर्टर:- अमान अंसारी
