सोना हुआ सस्ता निवेशकों के लिए बड़ा मौका, गोल्ड के दामों में भारी गिरावट
देशभर में आज सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। 22 कैरेट सोना लगभग ₹1,40,000–₹1,43,000 प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोना ₹1,55,000–₹1,57,000 प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है। पिछले कुछ दिनों में सोने के दामों में ₹2,000 से ₹3,000 प्रति 10 ग्राम तक की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे खरीदारों और निवेशकों की दिलचस्पी फिर बढ़ गई है।
विशेषज्ञों के अनुसार वैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव, अमेरिकी ब्याज दरों को लेकर उम्मीदें और निवेशकों की बदलती रणनीतियां सोने की कीमतों को प्रभावित कर रही हैं। हालांकि लंबी अवधि में सोना अब भी सुरक्षित निवेश माना जा रहा है।
न्यूज़ हेडलाइन
सोना हुआ सस्ता!
गोल्ड के दामों में बड़ी गिरावट
निवेशकों के लिए खरीदारी का सुनहरा मौका
दीपेंद्र सिंह (संपादक)
रिपोर्टर:- पुष्पराज सिंह