सेवा ही संगठन की पहचान: राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल का जन्मदिन रायबरेली में ‘सेवा संकल्प दिवस’ के रूप में धूमधाम से मनाया गया
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय संदीप बंसल जी का जन्मदिन सोमवार को पूरे प्रदेश में "सेवा संकल्प दिवस" के रूप में उत्साह और भव्यता के साथ मनाया गया। रायबरेली में इस अवसर पर संगठन द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन कर जनसेवा का संदेश दिया गया।
उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता एवं अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष प्रभाकर गुप्ता ने बताया कि संगठन पिछले 30 वर्षों से राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल जी का जन्मदिन सेवा संकल्प दिवस के रूप में मनाता आ रहा है। इस दिन संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता समाज सेवा के विभिन्न कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं।
जिला संरक्षक संदीप जैन एवं महेंद्र अग्रवाल ने बताया कि सेवा संकल्प दिवस के अवसर पर रक्तदान, पौधारोपण, शरबत वितरण तथा भंडारे जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिससे समाज में सेवा और सहयोग की भावना को बढ़ावा मिलता है।
जिला कोषाध्यक्ष चंद्र प्रकाश गुप्ता, नगर अध्यक्ष केके गुप्ता, महिला प्रकोष्ठ की युवा अध्यक्ष प्रियंका अवस्थी एवं अनुराधा गुप्ता ने भंडारे में सक्रिय सहयोग करते हुए कहा कि भीषण गर्मी के इस दौर में लोगों को भोजन एवं शीतल पेय उपलब्ध कराना आत्मिक संतोष प्रदान करता है और मानव सेवा का श्रेष्ठ माध्यम है।
कार्यक्रम में जिले के प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ. संजय रस्तोगी, न्यू स्टैंडर्ड ग्रुप के डायरेक्टर शशिकांत शर्मा, खाद्य निरीक्षक संजय त्रिपाठी एवं राज्य कर विभाग की डिप्टी कमिश्नर शिखा गुप्ता सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इसके अलावा युवा प्रदेश मंत्री सोनू वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, वरिष्ठ जिला महामंत्री संदीप शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष आशीष जैन, राहुल गुप्ता, जिला मंत्री शिखर श्रीवास्तव, नगर उपाध्यक्ष आलोक सिंह, चंद्रिका शर्मा, दोस्त मोहम्मद राईनी, वीके रावत समेत बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान सेवा, समर्पण और सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश देते हुए संगठन ने समाजहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया।
दीपेंद्र सिंह (संपादक)
रिपोर्टर:- अमान अंसारी